अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी सेना के लड़ाकू विमानों ने हज्जा प्रांत के बनी क़ैस नामक क्षेत्र में शादी के एक समारोह पर भीषण बमबारी की है जिसमें महिलाओं एवं बच्चों समेत 20 लोग हताहत हुए एवं 40 अन्य घायल हो गए हैं।
यमन से मिली सूचना के अनुसार बमबारी में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने का समाचार है। ज्ञात रहे कि आले सऊद की सेना इससे पहले भी कई बार शादी के समारोहों पर हमले कर चुकी है।
इसके अलावा सऊदी संगठन ने अल्तैन नामक क्षेत्र पर भी भीषण बमबारी की जिसके परिणाम स्वरुप एक ही परिवार के पांच लोग मारे गए हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच की ओर से कहा गया है कि सऊदी अरब यमन में हवाई हमले के लिए क्लस्टर बम प्रयोग कर रहा है।
इससे पहले भी कई बार सऊदी अरब निहत्थे यमन के मुसलमानों पर इन हथियारों को इस्तेमाल कर चुका है।
क्लस्टर बम में से धमाके के सामग्री एक बड़े क्षेत्र में फैल जाती है और अक्सर वह फट नहीं पाते तो बाद में बारूदी सुरंग में बदल जाते हैं जो युद्ध के बाद भी आम नागरिकों के लिए जानलेवा होते हैं।
23 अप्रैल 2018 - 16:29
समाचार कोड: 890600
ह्यूमन राइट्स वॉच की ओर से कहा गया है कि सऊदी अरब यमन में हवाई हमले के लिए क्लस्टर बम प्रयोग कर रहा है...